गाजीपुर। लखनऊ की गैंगेस्टर कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद जखनियां से सुभासपा विधायक बेदी राम का बयान सामने आया है। कोर्ट से एन बी डब्लू जारी होने के बाद सुभासपा विधायक बेदी राम ने कहाकि ये बहुत पुराना केस है इसमें 18 आरोपी हैं। बेदी राम ने दावा किया कि मैं और मेरा वकील हमेशा कोर्ट जाते हैं। बेदी राम ने कहाकि मामले मे कुछ आरोपी कोर्ट मे नही उपस्थित हो रहे थे। ऐसे मे कोर्ट ने सभी आरोपियों को कोर्ट मे हाजिर होने के लिये एन बी डब्लू जारी किया। उन्होने कहाकि 26 जुलाई को इस केस में चार्ज बनना है। अपने वायरल वीडियो पर भी बेदी राम बोले और कहाकि वो डीप फेक वीडियो है,और एआई तकनीक से बनाया गया है। बेदी राम ने कहाकि सब राजनीति से प्रेरित है, नीट पेपर लीक में मेरा नाम नहीं है। बेदी राम ने कहाकि मैं दलित विधायक हूं इसलिये विपक्ष मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम कर रहा है। मेरी गिरफ्तारी की गलत खबर चलायी गयी। मेरे सभी केस झूठे हैं। ओमप्रकाश राजभर के बयान के सवाल पर बेदी राम ने कहाकि उन्होंने सही कहा है टिकट समाजवादी पार्टी के उदयवीर ने दिलाया था। बेदी राम ने दावा किया कि सुभासपा के अध्यक्ष जी हमारे साथ हैं। ओमप्रकाश राजभर के नौकरी दिलाने के बयान पर बेदी राम ने कहाकि उन्होंने ये मजाक में कहा था। विधायक बेदी राम लखनऊ की गैंगेस्टर कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद आज अपनी पार्टी के कार्यक्रम में गाजीपुर पहुचे थे। शहर के एक होटल मे सुभासपा का कार्यकर्त्ता सम्मेलन था। कार्यक्रम मे अरविंद राजभर भी मौजूद थे।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






