Breaking News

Foto

कोहरे का कहर: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ट्रेलर से बस की टक्कर

गाज़ीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डोंडसर गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। दिल्ली के कश्मीरी गेट से पटना जा रही यात्री बस की गुड़ लदे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि लगभग 36 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना घने कोहरे के दौरान हुई, जब बस चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। घायलों को एंबुलेंस से मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यूपीडा का बचाव दल भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें