Breaking News

Foto

बलदेव श्रीधर नर्सिंग इंस्टीट्यूट भवरहा में सेमिनार का आयोजन, अमेरिका से आये कैंसर रोग विशेषज्ञ ने किया जागरूक

ग़ाज़ीपुर। बलदेव श्रीधर नर्सिंग इंस्टीट्यूट भवरहा पांडेपुर राधे में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें कैंसर रोग से बचाव और उपचार के विषय में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सास अमेरिका के कैंसर रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर सेन पाठक मौजूद रहे। उन्होंने कैंसर रोग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। साथ ही उससे संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि जागरूकता से कैंसर को हरा सकते हैं। कैंसर से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि हमें अपने रोजमर्रा का जो हमारा लाइफस्टाइल ,जीने का तरीका या दिनचर्या है उसमें परिवर्तन लाने की जरूरत है। नशे की चीजों से दूर रहना ,धूम्रपान तंबाकू का सेवन शराब व गुटखा आदि चीजों से दूर रहना चाहिए।  सेमिनार में पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, निदेशक डॉ वेद प्रकाश पाण्डेय, प्रधानाचार्य प्रीति सिंह,अरिंदम पाण्डेय, अजीत पांडे, गिरीश पाण्डेय एवं समस्त शिक्षक मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें