Breaking News

Foto

गाजीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन द्वारा एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ, 25 सीबीएसई स्कूलों के छात्र ले रहे भाग

ग़ाज़ीपुर। गाजीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को नेहरू स्टेडियम गाजीपुर में हुआ। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और सौहार्द का विकास होता है। उन्होंने खेलों को स्वस्थ शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम बताया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष और पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि तनाव कम करने और आत्मविश्वास तथा नेतृत्व जैसे गुणों को विकसित करने में भी सहायक होते हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, एसोसिएशन अध्यक्ष और अन्य सम्मानित सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें गाजीपुर के प्रतिष्ठित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के निदेशक और प्रधानाचार्य शामिल हुए। प्रतियोगिता में जिले के कुल 25 सीबीएसई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता 15 नवंबर से शुरू हुई थी, जिसमें बालक और बालिका वर्ग के लिए खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, शतरंज, कैरम बोर्ड और एथलेटिक्स सहित कई खेलों का आयोजन किया गया।

इन सभी खेलों में गाजीपुर के 25 सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण 3 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम गाजीपुर में होगा।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें