Breaking News

Foto

विराट कुश्ती दंगल का आयोजन 8 मार्च को

ग़ाज़ीपुर। स्वर्गीय श्री सुभाष राय पहलवान विराट कुश्ती दंगल का आयोजन करंडा क्षेत्र के चाड़ीपुर कला गांव में 8 मार्च को होने वाला है, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय मौजूद रहेंगे। यह जानकारी देते हुए आयोजन मंडल से जुड़े सिंटू राय ने बताया कि इस दंगल में यूपी के विभिन्न जनपदों समेत अन्य प्रान्तों से भी आये पहलवान दमखम दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दंगल की आखिरी कुश्ती 51000 रुपए की इनामी होगी। कुश्ती दंगल में दर्शकों की भारी भीड़ होने की संभावना है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें