Breaking News

Foto

नेता प्रतिपक्ष की नजरों में दिखी राजकुमार पांडेय की अहमियत

गाज़ीपुर। 2 दिन पूर्व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय भले ही गाज़ीपुर जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में शरीक होते हुए रवाना हो चुके हो, लेकिन उनके जाने के बाद सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसे में बीते कल उनके द्वारा फेसबुक पर किए गए पोस्ट ने हलचले और बढ़ा दी है। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के सोशल मीडिया पोस्ट ने उनकी नजरों मे सपा नेता राजकुमार पांडेय की अहमियत साफ बयां कर दी है। मालूम हो कि बीते 1 सितंबर को एकदिवसीय दौरे पर गाजीपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के साथ राजकुमार पांडेय साये की तरह लगे रहे और विभिन्न कार्यक्रमों में उनके साथ नजर आए। उन्होंने गाजीपुर जनपद में नेता प्रतिपक्ष को फरसा भेंट करते हुए स्वागत किया। गाजीपुर से जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राजकुमार पांडेय का जिक्र करते हुए एक पोस्ट भी डाला। मालूम हो कि राजकुमार पांडेय वर्तमान में समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य हैं और सपा के ब्राह्मण चेहरे के रूप में जाने जा रहे हैं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें