Breaking News

Foto

डीएम ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, अनावश्यक व्यक्तियों का प्रवेश रहेगा वर्जित

गाजीपुर। सर्द हवाओ से ठण्ड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ठण्ड से बचाव हेतु जनपद मे कुल 18 रैन बसेरा नगर पालिका परिषद द्वारा बनाया गया है, जिसमें सदर तहसील में कुल 7 स्थानो में आश्रय गृह स्थल विकास भवन परीनगर, नगर पालिका चुॅगी स्टीमर घाट, जिला अस्पताल गोराबाजार, जिला महिला अस्पताल, सिटी रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैण्ड एवं वार्ड न0ं-6 मॉ रामजानकी पोखरा के पास मैरेज हाल जंगीपुर में सैदपुर में -1 स्थानो में वार्ड नं0-13 गंगा नगर तहसील सैदपुर गेट के पास, तहसील जमानियॉ में 03 स्थानो में तहसील परिषर जमानियॉ, रेलवे स्टेशन जमानियॉ एवं तहसील तिराहा जमानियॉ कस्बा पर बनाया गया है। तहसील कासिमाबाद में 01 स्थान नगर पंचायत बहादुरगंज वार्ड न0-8 चंडिका स्थान के पास, तहसील जखनियॉ में 02 स्थानो में प्राथमिक पाठशाला जखनियॉ, रैन बसेरा वार्ड नं0 06 सादात, तहसील सेवाराई में 01 स्थानो में पुराना नगर पंचायत कार्यालय, गुरूद्वारा के पास सेवराई, तथा तहसील मुहम्मदाबाद में 03 स्थानो में कृषि उत्पादन मण्डी समिति युसुफपुर में रैन बसेरा, तहसील परिषद एवं नगर पालिका परिसर में रैन बसेरा बनाये गये है। जिससे राहगीरों को ठण्ड के मौसम मे ठहरने के लिए कोई दिकक्त न हों। इसी क्रम मे आज जिलाधिकारी आर्याका अखौरी ने दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजिविका मिशन योजनाअन्तर्गत आश्रय गृह गोराबाजार एवं रेलवे स्टेशन परिसर पर बनाये गए रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण कर वहा कि व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरा मे साफ सफाई, कंबल, चारपाई, रजाई की उपलब्धता की जानकारी ली तथा उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने रैन बसेरा में ठहरे हुए एक-एक राहगीर की जानकारी ली एवं उनके हाल जाना। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी भी राहगीर को ठंड से किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो तथा यहां अलाव हेतु पर्याप्त मात्रा में लकड़ी की व्यवस्था रखी जाय। उन्होने कहा कि रैन बसेरा में किसी लोकल व्यक्ति का ठहराव न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने कहाकि जिस भी राहगीर की इन्ट्री हो उसका पहचान पत्र अवश्य देखे एवं रजिस्ट्रर पर अंकन किया जाय। आधार कार्ड के साथ मोबाईल नम्बर अवश्य अंकित किया जाय। अनावश्यक व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस अवसर पर नगर पालिका ईओ, तहसीलदार सदर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें