Breaking News

Foto

तहरीर के आधार चार पर नामजद एफआईआर, एसपी से बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद चर्चा में था खुद को पत्रकार बताने वाला शख्स

गाजीपुर। पुलिस ने कथित पत्रकार समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह एफआईआर शिकायतकर्ता प्रभाकर सिंह की तहरीर पर दर्ज हुई। शिकायतकर्ता प्रभाशंकर सिंह ने बताया कि वह गोशंदेपुर के रहने वाले हैं। वह ब्लॉक कार्यालय में अपने गांव के रामप्रताप चौधरी से मिले, जिनकी पत्नी वार्ड मेंबर का चुनाव लड़ रही हैं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने शिकायतकर्ता और रामप्रताप को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कथित पत्रकार के माध्यम से फर्जी मुकदमा लिखवाने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि तीन दिन पहले कथित पत्रकार ने रामप्रताप चौधरी से मिलकर उनकी पत्नी को चुनाव न लड़ाने की धमकी दी थी। वह खुद को पत्रकार बताते हुए कहा था कि उनके पिता चुनाव लड़ रहे हैं। ज्ञात हो कि खुद को लखनऊ का पत्रकार बताने वाले व्यक्ति का एसपी से फोन पर बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें