Breaking News

Foto

विधायक डॉ.वीरेंद्र यादव ने किया ध्वजारोहण

ग़ाज़ीपुर। गणतंत्र दिवस समारोह के०एल०इण्टरनेशनल स्कूल एवं लुटावन स्नतकोत्तर महाविद्यालय सकरा जैतपुरा गाजीपुर के प्रांगण में भब्यता के साथ मनाया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंगी राम ने किया । समारोह के मुख्य अतिथि लुटावन शिक्षण संस्थान संचालक मण्डल के अध्यक्ष डॉ० वीरेन्द्र यादव थे। इस कार्यक्रम में शिक्षण संस्थान के सभी शिक्षक / शिक्षिकाएं उपस्थित थी । समारोह की शुरूआत डॉ० वीरेन्द्र यादव ने ध्वाजारोहण करके किया तत्पश्चात स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के चित्र पर मुख्य अतिथि के द्वारा माल्यार्पण किया गया । इस कालेज के संस्थापक गाजीपुर गौरव स्व०कैलाश यादव जी की मूर्ति पर डॉ० वीरेन्द्र यादव द्वारा माल्यार्पण किया गया । माँ सरस्वती मन्दिर में मुख्य अतिथि द्वारा पूजा अर्चन एवं पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद लुटावन इण्टर कालेज के छात्र/छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत झांकी को मुख्य अतिथि द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना की गयी। झांकी में स्वतंत्रता संग्रम सेनानियों की प्रति मूर्ति बने छात्र/छात्राएं झांसी की रानी, चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह गाँधी जी, भारत माता तथा विद्यालय की सांस्कृतिक विरासत की शानदार प्रस्तुति हुयी। देश भक्ति के नारो से गुन्जीत बाद्ययन्त्र तथा घोड़ों झांकी चार चाँद लगा रहे थें । के०एल०इण्टरनेशनल स्कूल एवं लुटावन इण्टर कालेज के छात्र/छात्राओं द्वारा शान्दार प्रस्तुति से मुख्य अतिथि बहुत ही गदगद हुए । कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। नारी शक्ति पर लुटावन इण्टर कालेज की छात्रा की प्रस्तुति कबिता "अब कोई कृष्ण नही आयेगें ...को मुख्य अतिथि तथा कार्यकम में आये सभी गणमान्य अतिथियों ने गदगद कण्ठ से प्रसन्सा की । इस कार्यक्रम में बजरंगी राम, रामधारी यादव, गांगाश्रम के अध्यक्ष भोला बाबा, राजेन्द्र यादव वकील, महेन्द्र राम, संतोष यादव, विन्ध्याचल यादव भीम यादव, संतोष राय प्रधानाचार्य, संदीप राय आदि लोग उपस्थित थें । कार्यक्रम का समापन रामधारी यादव ने किया तत्पश्चात छात्र/छात्राओं को मिष्ठान वितरण हुआ ।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें