Breaking News

Foto

डीएपी और एनपीएस के बाद गाजीपुर पहुंची 2600 एमटी यूरिया

ग़ाज़ीपुर। खाद की कमी से जूझ रहे जिले के किसानों के लिए राहत की खबर है। डीएपी और एनपीएस के बाद मंगलवार को यूरिया की रैक जिले में पहुची। बीती देर रात तक समितियों पर ट्रैकों के जरिए यूरिया को भेजने का क्रम जारी रहा, ताकि जल्द से जल्द किसानों को उपलब्ध हो सके। खाद की कमी के चलते किसान परेशान हैं, उनकी आलू व गेहूं आदि की बोआई बाधित हो रही है। निजी दुकानों पर काफी महंगे मूल्य पर खाद मिल रही है, ऊपर से उनकी गुणवत्ता पर भी किसानों को संदेह रहता है। मंगलवार को जनपद गाजीपुर में यूरिया स्टाक की एक रैक नंदगंज रैक पॉइंट पर लगी। इस खेप में 2600 मिट्रिकटन यूरिया ग़ाज़ीपुर पहुँची है।जिसको सभी साधन सहकारी समितियों और इफ्को के उर्वरक बिक्री केंद्रों को भेजा जा रहा है‌। इसके पहले रविवार को 1779 मिट्रिकटन डीएपी और 892 मिट्रिकटन एनपीएस ग़ाज़ीपुर पहुँची थी। कृषि उपनिदेशक अतिन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में 2600 एमटी यूरिया पहुंची है। जिसे समितियों पर भेजा जा रहा है। जल्द ही उर्वरकों का किसानों में वितरण शुरू हो जाएगा। किसानों को वर्तमान रबी सत्र में उर्वरकों के लिए कोई परेशानी नहीं होगी। किसानों को उनकी जोत के अनुसार ही उर्वरकों का वितरण होगा।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें