गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां चल रही हैं। नगर पालिका जिले में कुल 350 बिजली के खंभों पर तिरंगे रंग की लाइटें लगा रही है। इस कार्य का निरीक्षण करते हुए नगर पालिका के ईओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक 200 खंभों पर लाइटें पहले ही लग चुकी हैं। शेष 150 खंभों पर काम जारी है।
उन्होंने कहा कि यह कार्य 15 अगस्त से पहले पूरा कर लिया जाएगा। जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गों पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की लाइटें पहले से ही जगमगा रही हैं। इस सजावट का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना को बढ़ाना है। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर की सड़कों पर लगे खम्भों को तिरंगा कलर के झालरों से भी सजाया जा रहा है।






