ग़ाज़ीपुर/मऊ। गोपीनाथ पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे है विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए रैली निकाली। इस रैली में बैनर, पोस्टर, और स्लोगन के ज़रिए लोगों को यातायात नियमों के बारे में स्वयंसेवकों ने बताया। स्वयंसेवकों ने दफ्तियों पर सड़क सुरक्षा से जुड़े लिखे स्लोगन हेलमेट लगाओ जान बचाओ, सड़क सुरक्षा अपनाना है, जीवन सुरक्षित बनाना है, सड़क सुरक्षा का रखो ध्यान ट्रैफिक नियमों का करो सम्मान, वाहन धीमा चलाएं अपना कीमती जीवन बचाएं के साथ नारा लगाकर गांव के लोगों व राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथि जे ए पी पब्लिक स्कूल के संरक्षक डॉ चन्द्रमणि पांडेय ने बताया कि इस रैली के आयोजन का मकसद, वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट के प्रति जागरूकता लाना है। क्योंकि वर्ष 2024 में घटित सड़क दुर्घटना प्रकरणों का अवलोकन करने पर सबसे ज्यादा मृत्यु दोपहिया वाहन में हुई है जिसका मुख्य कारण सिर में गंभीर चोट आने से होना पाया गया। इस अवसर पर एनएसएस छात्रों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस रैली में कार्यक्रम अधिकारी डॉ वेद प्रकाश तिवारी, मुनव्वर अली, डॉ गिरिश चंद्र व समस्त एनएसएस शिविरार्थियों ने भाग लिया, जिन्होने ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






