Breaking News

Foto

साइबर क्राइम थाना में लगी आग..

गाजीपुर। पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम थाने में आग लग गई। आग की चपेट में आने से थाने में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक साइबर क्राइम थाना और स्टोर रूम में रखे सामान जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जले हुए दस्तावेजों और उपकरणों का आकलन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि आग लगने के कारण पुलिस लाइन स्थित साइबर सेल और स्टोर रूम वाले कमरे में आग लग गई। अग्निकांड के चलते वहां रखे कंप्यूटर और दस्तावेजों की क्षति हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है। देर रात लगी इस आग की प्रथम दृष्टया वजह शार्ट सर्किट सामने आ रही है, फिलहाल छानबीन की जा रही है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें