ग़ाज़ीपुर। पुलिस लाइन गाजीपुर में वाराणसी जोन की 25वी अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी जोन वाराणसी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा फीता काटकर किया गया। पुलिस महानिरीक्षक ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया और उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन से पूर्व वाराणसी जोन के पुलिस महानिरीक्षक और गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्हें इसकी शपथ दिलाई गई। इस प्रतियोगिता में कुल 09 टीमों ने भाग लिया, जिनमे वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, चंदौली व बलिया जनपद की टीमें शामिल हैं। वाराणसी जोन की 25वी अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने वाराणसी जोन की सभी टीमों के बेहतर परफॉर्मेंस की कामना की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
16 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






