Breaking News

Foto

जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने वृद्धाश्रम में खाना खिलवाकर मनवाया अखिलेश का जन्मदिन, हुआ पौधरोपण

ग़ाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52वां जन्म धूमधाम से मनाया गया। जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि मन्नू सिंह समेत तमाम सपा नेताओं ने अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर पीडीए पौधरोपण पखवाड़ा के तहत 52 पौधे लगाए। क्षेत्र के चितवन पट्टी, सेवराई सहित कई गांवों में बरगद पीपल पाकड़ के 52 पौधरोपण किए गए।

मन्नू सिंह ने बताया कि गाजीपुर वृद्धाश्रम में जाकर अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर वहां रहने वाली महिलाओं बुजुर्गों को खाना खिलाया गया और उपहार स्वरूप नए वस्त्र दिए गए। साथ ही सपा नेताओं के बीच केक काटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी और उनके दीर्घायु होंने की कामना किया। कहा कि आज देश और प्रदेश को अखिलेश यादव जैसे नेता की जरूरत है जो अपनी विकासवादी नीतियों से देश को विकास के रास्ते पर ले जा सके। इस दौरान समीर सिंह, सीमा यादव, तौकीर खां, सत्येंद्र यादव सत्या, अनिल यादव, रजनीकान्त यादव, दिलशाद खान, अनिल यादव, भोलू खान आदि मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें