ग़ाज़ीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा, जमानियां, गाजीपुर द्वारा भव्य तरीके से नये शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ किया गया। शैक्षणिक सत्र के पहले दिन ही विद्यालय प्रांगण को भव्य तरीके से सजाया गया था और छात्र छात्राओं को तनावमुक्त रहकर शैक्षणिक गतिविधियों में रुचि रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के लिए कार्निवल, फन गेम्स, रिंग टास गेम, जॉली फेस गेम, ग्लास एवं बाल गेम, कलर मैचिंग गेम, मिनी बास्केटबॉल, आर्ट एंड क्राफ्ट कार्नर, ओपन टैलेंट शो जैसे मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गेम्स, झूले, गीत, संगीत का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग की प्रभारी श्रीमती पूजा सिंह ने नये शैक्षणिक सत्र में छात्र छात्राओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए तनावमुक्त रहकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
19 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






