ग़ाज़ीपुर। थाना ANTF बाराबंकी एवं सैदपुर की संयुक्त टीम द्वारा 04 गांजा तस्करों को 1 कुंतल 16 किलोग्राम अवैध गांजा (अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 29 लाख रुपए) के साथ गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 01 चारपहिया वाहन व 01 मोटरसाईकिल बरामद हुई। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत में एएनटीएफ थाना बाराबंकी की टीम एवं थाना सैदपुर की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 04 सक्रिय तस्करों को औड़िहार रेलवे स्टेशन के बाहर, मोटर साईकिल स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 115.995 किलोग्राम अवैध गांजा जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 29 लाख रुपये व 1900/- रूपये नगद व एक कार स्विफ्ट डिजायर व एक मो० सा० पल्सर बरामद हुआ।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






