ग़ाज़ीपुर में मेडिकल एवं सेल्स रिप्रजेंटेटिव्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। श्रम विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जमकर नारेबाजी की और नए श्रम संहिता की प्रतियों को फाड़ कर आक्रोश जारी किया। जिलाध्यक्ष चन्दन राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेंटेटिव एसोसिएशन व अपने राष्ट्रीय संगठन, फेडरेशन ऑफ मेडिकल रिप्रेंजेंटेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आवाहन पर केन्द्र सरकार से 44 श्रम कानूनों को चार लेबर कोड्स में बदलने के फैसले के विरोध में जिले में काला दिवस मनाया गया। जिसके तहत गाजीपुर के सिकंदरपुर मोहल्ला स्थित श्रम कार्यालय पर नए श्रम संहिता की प्रति को फाड़कर जलाते विरोध जताया। इस दौरान आमजन और अपने सदस्यों के बीच इससे संबंधित पर्चियों का वितरण किया गया। इसके अलावा मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटीव के लिए बने कानून SPE ACT (1976) को खत्म करने की केंद्र सरकार के प्रयासों पर भी नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में संजय विश्वकर्मा, हरिशंकर गुप्ता, आरएम राय, विकास वर्मा, मो0 अफ़ज़ल, मोहित गुप्ता, बीके श्रीवास्तव, अनिल यादव, शिवम गुप्ता, सुधीर राय, आरपीएस यादव, एमपी सिंह, संत प्रताप, राजा वर्मा, एमपी राय, आशीष राय, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






