गाजीपुर। जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने लखनऊ में प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से मुलाकात की। मुख्य सचिव पूरा समय देते हुए मन्नू सिंह की बातों को सुना और आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिया। मन्नू सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से जनपद की सड़क की समस्या, किसानों से जुड़ी सिंचाई और खाद समस्या, बिजली समस्या, स्वास्थ्य समस्या और ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण स्टेडियम एवं ओपन जिम तथा व्यायामशाला से जुड़ी समस्याओं के निदान संबंधी विभिन्न मांगो को मजबूती से रखा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव से मुलाकात के दौरान मन्नू सिंह ने बिजली विभाग का निजीकरण न करने की मांग भी की। उन्होंने बताया कि निजीकरण करने से गरीब तबके के लोगों और किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।






