गाजीपुर। जिले के दिलदारनगर आरपीएफ पुलिस को बडी सफलता मिली है,उसने ट्रेन चेकिंग के दौरान सात अंतरराज्यीय शराब तस्करो को दबोचने के साथ ही उनके पास से शराब से भरे बारह झोले में से करीब सवा लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद किया है। आरपीएफ ने दबोचे गये शराब तस्करो और बरामद शराब को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक बालगंगाधर ने बताया कि एस ओ जी और सर्विलांस टीम गाजीपुर के द्वारा सूचना मिला कि पूर्व में हुए दो आरपीएफ जवानों की हत्या में सम्भवतः शामिल शराब तस्कर भारी मात्रा में शराब लेकर डीडीयू से ट्रेन के जरिए बिहार जाने की फिराक में है। जिसके बाद आरपीएफ डीडीयू के उप निरीक्षक अश्विनी कुमार एवं संदीप कुमार के साथ वह खुद अपनी टीम के साथ एक्टिव हुए और कुछ्मन धीना के समीप ट्रेन में चढ़ रहे वजनी पिट्ठू बैग एवं थैला लिए 6 लोगो को पकड़ना चाहा। उक्त व्यक्तियों में से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े हुए व्यक्ति बचाव –बचाव का हल्ला करने लगा। हल्ला सुन शराब माफियो द्वारा ट्रेन से उतर कर अपने आदमियों को छुड़ाने का प्रयास किया जाने लगा, परन्तु नहीं छुटता देख पत्थरबाजी करने लगे। पकड़े गए व्यक्ति के निशानदेही पर 6 व्यक्तियों सहित कुल 07 व्यक्तियों को शराब का थैला -बैग के साथ ट्रेन से उतारा गया। जिसमें लवकुश कुमार ,सूरज कुमार , ऋषि कुमार दास, विकाश कुमार, अंकुश कुमार, रिशु कुमार, आदित्य राज जो सभी पटना बिहार के है, गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक बालगंगाधर ने बताया कि सात शराब तस्करो के पास से बारह झोले में रखे गये करीब 1 लाख 33 हजार की शराब बरामद किया गया है। सभी सातो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






