Breaking News

Foto

पावर हाउस पर धरना देकर जताया आक्रोश, वायरल ऑडियो का मामला

गाजीपुर। बिजली विभाग के जेई के द्वारा जाति विशेष के लोगों पर अभद्र टिप्पणी करने का ऑडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश बढ़ गया। आक्रोशित लोगों ने संबंधित पावर हाउस पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी ने जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया। वही धरना दे रहे लोगों ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक बिजली पावर हाउस हंसराजपुर पर तैनात अवर अभियंता का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जाति विशेष के लोगों पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। ऑडियो वायरल होते ही लोगों में गुस्सा बढ़ गया और क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष समेत तमाम लोगों ने पावर हाउस पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह मौके पर पहुंचे और उन्होंने पत्रक लेते हुए विभागीय जांच एवं कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहीं धरना दे रहे लोगों ने स्थानीय थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि अवर अभियंता द्वारा जो भी कृत्य किया गया है, वह निंदनीय है। हम लोगों ने आरोपी जेई के निलंबन और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। धरना प्रदर्शन में अशोक कुमार सिंह, पंकज दुबे, प्रदीप कुमार सिंह, कृष्ण सिंह, राकेश सिंह, आलोक सिंह, शैलेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें