Breaking News

Foto

ग़ाज़ीपुर लोकसभा से पिता-पुत्री समेत 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में..बढ़ी सियासी सरगर्मी

गाजीपुर। लोक सभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत नाम वापसी एवं प्रतिक आवटन न्यायालय कक्ष में सम्पन्न हुआ। नामांकन वापसी में सिर्फ एक प्रत्याशी द्वारा आज नामांकन वापस लिया गया। इसके बाद अब 10 प्रत्याशी गाजीपुर लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में हैं। मालूम हो कि गाजीपुर में सातवें चरण के तहत 1 जून को मतदान होना है। नाम वापसी के तहत जन जनवादी पार्टी के प्रत्याशी रामचरन द्वारा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के समक्ष अपना पर्चा वापस लिया। इसके बाद कुल 10 प्रत्याशियों का प चुनाव चिन्ह आवटन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी को साइकिल चिन्ह, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी उमेश कुमार सिंह को हाथी, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पारस नाथ राय को कमल, विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी के प्रत्याशी अजय को स्पैनर, युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी आदित्य श्रीवास्तव को रोड रोलर, भारतीय लोकवाणी पार्टी के प्रत्याशी धनन्जय कुमार तिवारी को कम्प्यूटर, मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी रामप्रवेश को ऑटो-रिक्सा, निर्दलीय प्रत्याशी नुसरत अंसारी को छड़ी, निर्दलीय प्रत्याशी सत्यदेव यादव को केतली एवं ज्ञानचन्द्र बिन्द को चारपाई  चुनाव चिन्ह आवटीत किया गया।

पिता-पुत्री भी चुनावी मैदान में...

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल वैध 10 प्रत्याशियों में पिता पुत्री भी चुनावी मैदान में है। अफजाल अंसारी जहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर साइकिल चुनाव चिन्ह से ताल ठोक रहे हैं, वहीं उनकी बेटी नुसरत अंसारी भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में है, जिन्हें चुनाव चिन्ह छड़ी दिया गया है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें