Breaking News

Foto

प्रबन्ध समिति का चुनाव सम्पन्न

ग़ाज़ीपुर। भीमापार क्षेत्र के उचौरी के केदार नारायण कृषक इण्टर कालेज उचौरी की मातृ संस्था कृषक सेवा समिति उचौरी की कालातीत प्रबन्ध समिति का चुनाव, चुनाव अधिकारी मंजू प्रकाश ( प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर कालेज सादात गाजीपुर की देख रेख में सम्पन्न हुआ। केवल सभापति पद के लिए चुनाव हुआ । कुल 37 मतदाता हैं जिसमें 33 लोगों ने मतदान किया। जिसमें अखिलेश सिंह को 12 मत मिले और राजनाथ सिंह 21 मत पाकर सभापति पद का चुनाव जीत गये। और सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमें जयप्रकाश सिंह उप सभापति, राधेश्याम सिंह उप सभापति, विकास सिंह मंत्री, सत्यप्रकाश सिंह सहायक मंत्री, विजय बहादुर यति कोषाध्यक्ष, प्रेम शंकर सिंह आय व्यय निरीक्षक के पद पर निर्विरोध चुने गए।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें