Breaking News

Foto

भाजपा नेता पीयूष राय ने ट्रामा सेंटर में जनऔषधि केंद्र का किया उद्घाटन

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद नगर स्थित ट्रामा सेंटर परिसर में शुक्रवार को एक नए जनऔषधि केंद्र की शुरुआत हुई। भाजपा नेता पीयूष राय ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीयूष राय ने कहा कि जनऔषधि केंद्र से मिलने वाली दवाएं गरीब लोगों के लिए वरदान हैं। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों से लोगों का दवाओं पर होने वाला खर्च दो-तिहाई तक कम हो जाता है। राय ने बताया कि पिछली सरकार ने केवल 300 जनऔषधि केंद्र खोले थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 16,000 जनऔषधि केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज मिल रहा है। कार्यक्रम में डॉ. आशीष राय, डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. नंदकिशोर राय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ओमप्रकाश गिरि ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें