ग़ाज़ीपुर। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सचिव इंजीनियर रामधार यादव ग़ाज़ीपुर पहुचे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रामधार यादव ने कहा कि भाजपा की तानाशाही के कारण समाज का हर वर्ग उत्पीड़न झेल रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है, जिसे जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। रामधार यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आने वाले चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि रामधार यादव की नियुक्ति से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष रामधारी यादव और डॉ. नन्हकू यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। महिला नेताओं में रीना यादव, बिंदु वाला बिन्द और कुमारी नीलम ने भी सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






