Breaking News

Foto

विधायक ओमप्रकाश सिंह ने खिलाया दही-चूड़ा, बांटा कम्बल, जुटी हजारों की भीड़

गाजीपुर। जमानिया विधानसभा क्षेत्र के सेवराई गांव में आयोजित पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक (पीडीए) चर्चा कार्यक्रम में जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कुंभ के आयोजन में हजारों करोड़ रुपए पानी की तरह बहाए जा रहे हैं, लेकिन आम जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और संविधान की रक्षा करना था। इस अवसर पर सदर विधायक जैकिशन साहू ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए हजारों वनवासी, दलित और जरूरतमंद लोगों को दही-चूड़ा खिलाया गया और कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सेवराई सुभाष यादव, दुर्गा चौरसिया, कलाम खान, अजय राय, प्रतिनिधि मन्नू सिंह, अनिल यादव, राजीव रंजन सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें