गाजीपुर। सदर ब्लॉक परिसर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़े के तहत एक जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों, विशेषकर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रतिवर्ष सेवा कार्यो को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और दिव्यांगजन सहयोगी उपकरण वितरण जैसी योजनाओं को समाज को समृद्ध बनाने में सक्षम बताया।
सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दिव्यांगजनों को समाज में सम्मान और सशक्तिकरण मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी योजनाओं के माध्यम से सामाजिक विषमताओं को दूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से प्रत्येक व्यक्ति को समृद्ध कर विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव और दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारस यादव ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर सरकार की विभिन्न योजनाओं का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत किया। शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, मंदबुद्धि छात्रों के लिए एमआर किट और कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के लिए लेप्रोसी किट जैसे






