Breaking News

Foto

जर्जर सड़क को बनवाने की मांग को लेकर तीसरी बार विरोध प्रदर्शन

गाजीपुर। बुजुर्गा मेन मार्ग से सटे मनुवापुर चौकिया बाजार से चौकिया ग्रामीण,औरंगाबाद, खावपुर, कनरी, हरिहरपुर आदि गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर ग्राम वासियों के सहयोग से इस जर्जर सड़क को बनवाने की मांग को लेकर आज तीसरी बार धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया है l विगत महीने ग्रामीणों द्वारा दो बार बरसात के मौसम में इस रोड पर धान रोपकर विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारियों के हीला हवाली की वजह से आज तक इस रोड का निर्माण नहीं हो सका है l धरना को संबोधित करते हुए पीजी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व महामंत्री दिनेश सिंह यादव ने कहा कि बार-बार शिकायत और निवेदन के बावजूद भी इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है, खराब सड़क के कारण आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, स्कूल जाने वाले बच्चों,बुजुर्गों, मरीजो और वाहनों को भारी दिक्कत हो रही है l दिनेश सिंह यादव ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है बरसात के दिनों में यह सड़क कीचड़ और गड्ढों में बदल जाती है, सड़क के किनारे जितने भी दुकानदार है उनको अपना रोजगार चलाने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, आज धरना प्रदर्शन के माध्यम से हम चेतावनी दे रहे हैं कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को तेज किया जाएगा, हम लोग जिलाधिकारी एवं संबंधित विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत करने की मांग कर रहे हैं, अगर इस जर्जर सड़क का शीघ्र निर्माण कार्य नहीं शुरू कराया गया तो हस्ताक्षर अभियान चलाकर इस रोड पर जितने भी दुकानदार भाई हैं, आने जाने वाले राहगीर हैं, उनको जागृत कर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से..राहुल कन्नौजिया, मिथिलेश कुमार,इमरान खान, गुफरान खान, भानू यादव, सुरेंद्र वर्मा, कमलेश कुशवाहा, गुड्डु गुप्ता, प्रदीप कुमार, रंजीत यादव, राजा चौहान, उमेश यादव, रामचंदर बिन्द, अनील कन्नौजिया,उपेंद्र राय, मुलायम राम, प्रिंस गुप्ता, महेंद्र यादव, बबब्लू यादव, अमित, सुरेश, मोनू, प्रदीप,राहुल, कौशल, संजय, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें