Breaking News

Foto

छात्रसंघ चुनाव के लिए आंदोलन करेंगे छात्रनेता

ग़ाज़ीपुर। छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर जिले के समस्त महाविद्यालयो के छात्रनेताओं की लंका मैदान बैठक हुई और आंदोलन की रणनीति बनाई गई। गाजीपुर के पीजी कालेज, स्वामी सहजानंद कालेज एवं जमानिया हिन्दू पीजी कालेज के तमाम छात्रनेता मौजूद रहे। इस दौरान छात्र नेताओं ने अपनी मांगों के विषय में बताते हुए कहा कि छात्रसंघ हमारा लोकतांत्रिक मौलिक अधिकार है इसको महाविद्यालय को बहाल करना होगा। माननीय उच्चतम न्यायालय ने 22 सितंम्बर 2006 को यह निर्णय दिया कि देश के समस्त विश्विद्यालय व महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिस के अनुसार अनिवार्यतः कराया जाए। तात्कालिन यू जी सी ने 2017 में छात्रसंघ चुनाव अनिवार्यत: कराने के निर्देश सारे शैक्षणिक संस्थाओं को दिए थे इसके बाद भी चुनाव न होना पूर्वांचल विश्विद्यालय के कुलपति और महाविद्यालयों के प्राचार्यो की तानाशाही को दर्शाता है। सभी छात्रनेताओं ने सर्वसम्मति से यह तय किया कि दशहरा के अवकाश के बाद जब महाविद्यालयो के परिसर खुलेंगे, तब हम प्राचार्य को छात्रसंघ चुनाव कराने हेतु ज्ञापन देकर अपने आंदोलन की शुरुआत करेंगे और जब तक छात्रसंघ चुनाव नही हो जाता तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में मुख्यरूप से डॉ समीर सिंह, अनुराग सिंह, निमेष पाण्डेय, राकेश यादव, अमरजीत यादव, अखिलेश यादव, विनित चौहान, अभिषेक सिंह मुन्ना, ऋषभ राय, शिवम उपाध्याय, सम्पूर्णानंद यादव, सुधांशु तिवारी, राजू यादव, बृजेश सिंह, अनुज भारती, उपेन्द्र मौर्य, प्रद्युम्न सिंह यादव, विकास तिवारी, शैलेश यादव, विकास यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता आशीष पाल बंगा व संचालन पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने किया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें