गाजीपुर। एक दर्दनाक घटना में पुलिस लाइन की तीन मंजिला इमारत से गिरने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान भदोही जनपद के रहने वाले विजय दुबे के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गाजीपुर जनपद के करंडा थाने में आरक्षी के पद पर तैनात थे। घटना बीती रात की है, जब क्यूआरटी (क्विक रेस्पांस टीम) ड्यूटी के दौरान विजय दुबे पुलिस लाइन में मौजूद थे। इमारत से गिरने के बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल पाएगा। इस दुखद घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
19 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






