गाजीपुर। ग्राम सभा नारीपचदेवरा (मटखन्ना) में श्याम नारायण यादव पुत्र अमेरिका यादव के घर बीती रात हुई बड़ी चोरी ने इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने लाखों रुपए की नगदी और जेवरात चोरी किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सपा नेता राजकुमार पांडेय मौके पर पहुँचे और उन्होंने गाजीपुर पुलिस कप्तान से फोन पर बातचीत कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। वही मौके पर पहुँचे रामपुर मांझा चौकी इंचार्ज बिंद कुमार ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है, फ़ोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और जल्द खुलासा किया जाएगा।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






