ग़ाज़ीपुर। दिव्यांग हो चुके बच्चों के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय से वरिष्ठ चिकित्सकों दल गाजीपुर पहुंचा है और ग्यारह गांव के दिव्यांग हो चुके बच्चों की जांच कर रहा है । यह जांच लंबे समय तक चलेगी , ताकि दिव्यांग हो चुके बच्चों का बेहतर इलाज हो सके । आज डॉक्टर विजय नाथ मिश्र , डॉक्टर हरिशंकर , डॉक्टर वरुण , डॉक्टो विनीत पाठक , डॉक्टर सुनील राओ, डॉक्टर अच्युत पांडेय समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक पहुँचे और देवकली ब्लॉक के तारडीह गांव में कैम्प किया । सदर ब्लॉक के बहादीपुर , भौरहा गांव एवं मनिहारी ब्लॉक के हरिहरपुर , हाला एवं शिकारपुर गांव जाकर बच्चों के घर घर तक जांच की । गाजीपुर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी भी जाँच टीम के साथ रहे । कुछ दिनों पूर्व समाजसेवी सिद्धार्थ राय ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिलकर उनसे आग्रह किया था कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डॉक्टरों से जाँच करवायी जाये ताकि बच्चों का बेहतर इलाज हो सके । जिसके बाद राज्यपाल ने कुलपति को पत्र लिख कर जाँच करवाने को कहा । सिद्धार्थ राय के निमंत्रण पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल का गाजीपुर आगमन भी सताइस फ़रवरी को गाजीपुर में संभावित है , जिसमे सिद्धार्थ राय राज्यपाल की मुलाक़ात ऐसे दिव्यांग बच्चों से व अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों से करवायेंगे ।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






