ग़ाज़ीपुर। सकरा में स्थित के.एल. इंटरनेशनल स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह 21 फरवरी को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एडीएम दिनेश कुमार और सीआरओ आयुष चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने मुख्य अतिथियों का अंगवस्त्र, पुष्प गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह से स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर और सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार और प्रशासनिक प्रभारी प्रियंका उपस्थित रहीं। शिक्षण स्टाफ में ऋचा, रितु, पलवी, श्रुति, प्रियंका, हर्षिता, मीनू, दिव्या के साथ सौरभ, नीतीश, राजीव, शिवदास और विष्णु मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह की शोभा बढ़ाई। बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने स्कूल की व्यवस्था का जायजा लिया और शिक्षकों से संवाद किया। विद्यालय को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 225 से अधिक अभिभावकों ने एडमिशन फॉर्म लिए। यह आयोजन क्षेत्र के शिक्षा जगत में एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक बन गया है।
16 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






