ग़ाज़ीपुर। मकर संक्रांति के पहले दिन सोमवार को सैदपुर तहसील प्रशासन द्वारा गरीबों व असहायों में कम्बल वितरण का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मलिकपुर के अहिरौली में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सर्दियों में ठिठुर रहे कुल 105 गरीब व असहायों को कम्बल दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष सपना सिंह ने कम्बल देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि वस्त्र और अन्न का दान सबसे बड़ा दान होता है। इसके बाद कुछ लोगों में वितरण के बाद जॉइन्ट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने बाकी सभी लोगों में कम्बल का वितरण किया। वितरण के पूर्व आसपास के कई गांवों के पात्र लोगों को चिह्नित किया गया था। इस मौके पर तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय, कोतवाल योगेंद्र सिंह, लेखपाल राहुल मौर्य आदि रहे।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






