गाजीपुर। सातवें चरण के तहत गाजीपुर में लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में जानकारी के मुताबिक भाजपा और बसपा उम्मीदवार 10 मई को नामांकन करेंगे। भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय के नामांकन के दिन भव्य रोड शो के साथ-साथ लंका मैदान में भ्व्य जनसभा का भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्य मंत्री गिरीश यादव, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर दयालू की उपस्थित मुख्य रूप से रहेगी जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला कमेटी जोर-जोर से जुटी हुई है।
21 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






