Breaking News

Foto

सपा नेता राजकुमार पांडेय ने दो गरीब कन्याओं की शादी में की मदद

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य और समाजसेवी राजकुमार पांडेय ने दो गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग प्रदान किया है। ये शादियां सदर विधानसभा क्षेत्र के सिहोरी गांव में मुशहर समाज के दो अलग-अलग परिवारों की बच्चियों की हैं, जो रविवार को होनी तय हैं। जानकारी के अनुसार, इन परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विवाह के आयोजन में कठिनाई आ रही थी।

राजकुमार पांडेय को जैसे ही इस समस्या का पता चला, उन्होंने तुरंत दोनों परिवारों को अलग-अलग सहायता पहुंचाई। अपनी बेटियों के विवाह में सहयोग मिलने पर परिजनों ने राजकुमार पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि राजकुमार पांडेय इससे पहले भी क्षेत्र के कई गरीब और असहाय जरूरतमंदों की मदद करते रहे हैं। उन्होंने कई असहाय मरीजों के इलाज में भी बड़ी सहायता प्रदान की है। राजकुमार पांडेय सभी जाति और धर्म के जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। जिसकी वजह से समाज का एक तब का उन्हें मसीह के रूप में मानता है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें