Breaking News

Foto

पूर्व मंत्री पर हुई एफआईआर के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

गाजीपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री पर झूठा मुकदमा लिखे जाने पर कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यपाल को संबोधित एक पत्रक जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि पिछले 26 दिसंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन पर झांसी में किसानों की समस्या उठाए जाने पर फर्जी ढंग से मुकदमा कर दिया गया है, जिसे तत्काल प्रभाव से खत्म करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि झांसी में मूंगफली किसानों के फसल की खरीद कई कई दिनों तक नहीं हो रही थी, और उनसे प्रति क्विंटल 1400 से 1600 रुपए घूस मांगे जाने के विरोध में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन द्वारा झांसी जिलाधिकारी कार्यालय पर ट्रैक्टर ट्राली में मूंगफली रखकर प्रदर्शन किया गया था, जिसमें मात्र एक ट्रैक्टर ट्राली सिम्बोलिक रूप से कलेक्ट्रेट परिसर में गई थी और बाकी सभी ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर किसान बाहर खड़े थे। बिना हंगामे के इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन द्वारा जिलाधिकारी से वार्ता की गई थी और जिलाधिकारी द्वारा इस मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से सारी गाड़ियों को मंडी भेज कर मूंगफली क्रय कराने का निर्देश भी दिया गया। बाद में जिला प्रशासन ने भाजपा नेताओं की शह पर नवागंज थाने में 26 दिसंबर को एक होमगार्ड की तहरीर पर प्रदीप जैन के साथ किसान चालक रामपाल सिंह समेत 50 अज्ञात किसानों के खिलाफ दुर्भावना से ग्रस्त होकर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया है। जिसे तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग करते हुए गाजीपुर जनपद में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिला अधिकारी के माध्यम से भिजवाने का काम किया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ मार्कंडेय सिंह, बटुक नारायण मिश्र, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, आशुतोष गुप्ता, राम नगीना पांडे आदि मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें