गाजीपुर। भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गाजीपुर आगमन हुआ। वो गोरखपुर से मऊ के रास्ते वाराणसी जा रहे थे। इस दौरान गाजीपुर आगमन पर जिला प्रभारी डॉ राकेश त्रिवेदी व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिले की सीमा हैदरगंज से लगायत वाराणसी जिले की सीमा सिधौना तक स्वागत किया गया। इस दौरान जिले भर में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बाजा, होर्डिंग, बैनर, झंडा आदि लगाकर, प्रवेश द्वार बनाकर स्वागत किया गया। कई जगह पुष्प वर्षा की गई तो अधिकांश जगह माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट पहना कर और चाँदीबकी गदा भेंट कर अभिनंदन किया। हैदरगंज में स्वागत से अभिभूत हो कहा कि आप सभी की गर्मजोशी देखकर हमें भी जोश आ रहा है। कहा कि मैं एक छोटा से कार्यकर्ता पद से आज यहां तक पहुंचा हूं। ऐसे में कार्यकर्ताओं की भावनाओं को अच्छी तरह से मैं समझता हूं। कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ छोटे से कार्यकर्ता को आज देश के सबसे बड़े प्रदेश का अध्यक्ष बनाकर भेजा है तो मुझे भी इस विश्वास पर खरा उतरना है। सभी से अपील कर कहा कि सभी सहयोग से 2027 में पुनः प्रचंड बहुमत की सरकार बनाया जाएगा।
जिले में घुसते ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हैदरगंज में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य आदि के नेतृत्व में स्वागत मंच बनाया गया था। जहां जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, संयोजक मनोज सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर गगनभेदी नारे के साथ अभिनन्दन किया गया। इसके अलावा मरदह ब्रह्म स्थान पर संयोजक जितेन्द्र नाथ पांडेय, सियारामपुर में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह, भड़सर में अवधेश राजभर, जंगीपुर मे संकठा प्रसाद मिश्र, महाराजगंज में अच्छेलाल गुप्ता, नन्दगंज में भानु जायसवाल, पहाड़पुर में प्रवीण त्रिपाठी, सैदपुर मे संतोष चौहान, सिधौना में अखिलेश सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कैथी टोल प्लाजा पर कृष्ण सुदामा ग्रुप के चेयरमैन व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ विजय यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
समारोह में एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिपं अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पारसनाथ राय, सरोज कुशवाहा, भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, धनंजय ओझा, शशिकान्त शर्मा, डॉ विजय यादव, डॉ अवधेश सिंह, बृजनंदन सिंह, सानंद सिंह, किरण सिंह, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, कालीचरन राजभर, डॉ राजकुमार सिंह गौतम, प्रो शोभनाथ यादव, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, मनोज गुप्ता, राहुल राय, योगेन्द्र सिंह, बृजेन्द्र सिंह, अवधेश राय, सीता सिंह, आनन्द राय, धर्मेंद्र सिंह, संतोष यादव, भोनूराम सोनकर, कार्तिक गुप्ता, शैलेश राम, डॉ अनिल राजभर, विश्वप्रकाश अकेला, सुमित तिवारी, झाबर सिंह, शशिप्रकाश सिंह, अखिलेश राय, अविनाश सिंह, प्रमोद वर्मा, प्रांशु सिंह, गर्वजीत सिंह आदि रहे।






