Breaking News

Foto

ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ी कार्यवाही, मुठभेड़ के दौरान 50हजार के इनामिया बदमाशों को लगी गोली

गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस ने ट्रिपल मर्डर के मामले में वांछित दो इनामी बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों बदमाशों पर ₹50000 का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हुए हैं, और उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रात्रि गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि गहमर ट्रिपल मर्डर के वांछित आरोपी भटपुरवा गांव के एक बगीचे में मौजूद हैं। सीओ जमानिया अनिल कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ भटपुरवा गांव के बगीचे पहुंचे और घेराबंदी की। पुलिस की आहट पाते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। इसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में और दूसरे बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को सीएचसी भदौरा, गाजीपुर में इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देशी तमंचे (.315 बोर), दो खोखा कारतूस (.315 बोर) और दो जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए हैं। इस मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए घायल अभियुक्तों की पहचान अमन सिंह (उम्र करीब 19 वर्ष, पुत्र अरविंद सिंह, निवासी गहमर पट्टी खेलूराय, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर) और अरविंद सिंह (उम्र करीब 22 वर्ष, पुत्र अंजनी सिंह, निवासी गहमर पट्टी खेलूराय, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर) के रूप में हुई है। अमन सिंह के दोनों पैरों में और अरविंद सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें