गाजीपुर। बीते अगस्त माह में हुई पुलिस भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच और शारीरिक परीक्षण आज से शुरू हुआ। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में उप्र पुलिस भर्ती, में हो रही डीवी व पीएसटी (अभिलेखों की समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण) से संबंधित प्रक्रिया को चेक किया। साथ ही बायोमेट्रिक को भी देखा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा ने बताया कि पुलिस भर्ती के अंतर्गत अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण पुलिस लाइन में किया जा रहा है। यह करीब 30 दिनों तक जारी रहेगा। इस बीच 8000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण किए जाएंगे। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस आरक्षी के 60244 पदों के लिए 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को परीक्षा का आयोजन किया था। अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच व शारीरिक परीक्षण 26 दिसम्बर 2024 से 03 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। बताया गया कि अभ्यर्थियों को गुमराह करने वाले तत्वों/संस्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार ऐसे समस्त अराजकतत्वों के विरूद्ध सुसंगत प्रावधानों के अन्तर्गत आवश्यक निरोधात्मक विधिक कार्यवाही की जाएगी जो अभ्यर्थियों को बहला-फुसलाकर चयन का प्रलोभन देकर भ्रमित या धन उगाही का प्रयास करगें।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






