Breaking News

Foto

जीआरपी-आरपीएफ ने सिटी स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान

गाजीपुर। प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेला और आगामी मकर संक्रांति के पर्व को लेकर ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में रेलवे प्रशासन विशेष सतर्कता बरतते हुए नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज गाजीपुर सिटी स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी व आरपीएफ के संयुक्त टीम के द्वारा महाकुंभ मेला 2025 और आगामी मकर संक्रांति खिचड़ी मेला के मद्देनजर सुरक्षा के एहतियातन रेलवे स्टेशन गाजीपुर सिटी के सभी प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट घर आदि विभिन्न स्थानों पर एचएचएमडी के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों /वस्तुओं /ज्वलनशील पदार्थो आदि की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों को लाउडहेलर के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश के साथ सतर्क रहने व अपने सामान की सुरक्षा हेतु सावधान किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान भारी संख्या में जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौजूद रहे। जांच टीम द्वारा यात्रियों के सामानों एवं स्टेशन परिसर की तलाशी भी ली गई। मालूम हो कि महाकुंभ और मकर संक्रांति को लेकर लगातार ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें