Breaking News

Foto

जच्चा-बच्चा की मौत, प्राइवेट हॉस्पिटल के खिलाफ एफआईआर

गाजीपुर। जिले के एक प्राईवेट अस्पताल मे डिलेवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल मे डाक्टरो की लापरवाही से लेबर आपरेशन के दौरान दोनो की मौत का आरोप है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखर कालोनी स्थित शिव सर्जिकल सेंटर का है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सकरा गांव की रहने वाली गर्भवती महिला राम प्यारी को डिलेवरी के लिये भर्ती कराया गया। अस्पताल के डाक्टरों ने महिला के परिजनो से डिलेवरी के लिये सर्जरी की बात कही। आरोप है कि डिलेवरी के लिये सर्जरी के दौरान महिला और बच्चे की मौत हो गयी। परिजनो ने अस्पताल संचालक और स्टाफ पर इलाज मे लापरवाही का आरोप लगाया है। अस्पताल मे परिजनो के हंगामा करने पर अस्पताल संचालक और स्टाफ मौके से फरार हो गये। फिलहाल केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही मे जुटी हुई है। सीओ सुधाकर पांडेय ने बताया कि प्रसूता को परिजन शिव सर्जिकल सेंटर ले गए थे, जहां तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी पहुंचने पर उसकी मौत की जानकारी परिजनों को हुई। परिजन डेड बॉडी को लाकर शिव सर्जिकल सेंटर पर आक्रोश जाहिर करने लगे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें