Breaking News

Foto

गाजीपुर में कोहरे की दस्तक से बदला मौसम का मिजाज

ग़ाज़ीपुर में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद सोमवार को कोहरे ने भी दस्तक दे दी। कोहरे के कारण गुलाबी ठंड का भी लोगों को एहसास हुआ। सूर्योदय के बाद करीब साढ़े 6 बजे तक कोहरा ग़ाज़ीपुर की सड़कों पर देखा गया। रात से कोहरे की हल्की परत ओस के रूप में शुरू हो गई थी जो सुबह सूरज की रोशनी निकलने तक जारी रहा। सूर्योदय के बाद कोहरा हटते ही कई दिनों बाद लोगों को खिली धूप देखने को मिली। सोमवार सुबह को जिले में कोहरा छा गया। सुबह टहलने वाले लोगों को कोहरे में सैर करने में काफी परेशानी हुई। वैसे जानकारों की मानो तो बीते दिनो हुई झमाझम बारिश के कारण बढ़ी आद्रता के चलते धुंध देखने को मिल रही है। फिलहाल कोहरे की चादर देख लोगों ने बहुत जल्दी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा के मुताबिक सितंबर महीने में सुबह धुंध का होना आम बात है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मानसून के सक्रिय होने से हवा में नमी बढ़ जाती है और बादल बनते हैं तथा तापमान में भी गिरावट आती है। जब ये बादल छंट जाते हैं, तब जमीन पर मौजूद वाष्प कण ऊपर उठ जाते हैं और घनी धुंध छा जाती है। इस दौरान दृश्यता 1,000 मीटर या उससे कम हो जाती है


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें