Breaking News

Foto

रास्ता खुलवाने की मांग

ग़ाज़ीपुर। सादात थाना क्षेत्र के दलीपरायपट्टी गाँव में एक दबंग पड़ोसी ने अपने पड़ोसी के घर आने जाने वाले सार्वजनिक रास्ता को पांच दिन से बंद कर दिया है। जिससे कई लोगो का आना जाना बन्द हो गया है।और तो और बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।पिड़ित पक्ष का कहना है कि बीस से पच्चीस वर्ष पहले चक रोड पर खड़जा ग्राम पंचायत के पैसे से बनाया गया है।जबकि दवंग पड़ोसी का कहना है कि चक रोड हमारी जमीन में बनी है।लेकिन पिड़ित का कहना है कि सरकारी पैसे से बनी सड़क किसी के निजी जमीन में कैसे हो सकती है? इस झगड़े में एक परिवार का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वो अफसरों से रास्ता खुलवाने का गुहार लगा है। पीड़ित परिवार अब न्याय को लेकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। ये पीड़ित परिवार पुलिस चौकी, थाने से लेकर तहसील दिवस, थाना दिवस और एसपी के यहां आवेदन देकर कई महीने से न्याय की गुहार लगा रहा है। मगर, अधिकारी नोटिस नहीं ले रहे।वहीं पीड़ित का कहना है कि इसी रास्ते से होकर वे अपने घर में जाते हैं। ग्राम प्रधान के द्वारा रास्ते पर इन्टरलाकिंग लगाया जा रहा था लेकिन आधे रास्ते लगने के बाद दवंग पड़ोसी ने सड़क को बनने नहीं दिया गया।लेकिन रविवार को रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया है। बीच सड़क पर ईंट-पत्थर और लकड़ियां, पहले लगाकर आवागमन को पूरी तरह से बाधित कर दिया गया है। जिससे सड़क की दूसरी तरफ के घरों का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।पीड़ित ने रास्ता बन्द करने वाले दवंग पड़ोसी के खिलाफ करवाई की मांग की है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें