गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से नाराज होकर घर छोड़ रही एक महिला को बरामद किया। पुलिस ने उसे सकुशल उसके परिवार को सौंप दिया। यह घटना तब हुई जब मिशन शक्ति टीम महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति केंद्र फेज 5.0' के तहत सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता कार्यक्रम कर थाने लौट रही थी। इसी दौरान, पीआरवी 5109 को एक घटना की सूचना मिली। टीम ने अलीपुर मदरा के पास 25 वर्षीय महिला को पाया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बिहार के छपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा कलां की निवासी है। पुलिस ने उसके परिजनों से फोन पर संपर्क किया और उन्हें थाने बुलाया। इसके बाद, महिला को उसके परिवार को सकुशल सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस टीम के इस कार्य की सराहना की।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






