ग़ाज़ीपुर। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बीते लोकसभा चुनाव के दरमियान जनसभा में शामिल होने गई सैदपुर क्षेत्र के मखदुमपुर की रहने वाली महिला की भीषण गर्मी के चलते मौत हो गयी थी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर स्व. रीता देवी के अबोध बच्चों के परवरिश के लिए दो लाख अस्सी हजार रुपए की सहायता राशि समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के द्वारा परिवार के मुखिया सुभाष यादव को सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार को हर परिस्थिति में सहयोग करने का विश्वास दिलाया। सपा नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी गांव, गरीब, किसान, मजलूमों के हित में हमेशा कार्य करती रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विषम परिस्थितियों में भी ग्रामीण तपके के असहाय कमजोर लोगों के लिए दरियादिली दिखाते हुए हर वक्त उनके सुख-दुख में खड़े रहते हैं। जिससे प्रदेश की आम जनता को उनके ऊपर विश्वास है। उस विश्वास को समाजवादी पार्टी हमेशा कायम रखने का काम करेगी। प्रतिनिधि मंडल में सांसद अफजाल अंसारी, विधायक डॉ वीरेंद्र यादव, विधायक जैकिशन साहू (विधायक), रामवृक्ष सिंह यादव (पूर्व एमएलसी), जिलाध्यक्ष सपा गोपाल यादव, विधायक प्रतिनिधि जमानिया मन्नु सिंह सहित सपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
18 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






