Breaking News

Foto

दो शातिर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद

गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस द्वारा दो अन्तर्जनपदीय शातिर चोरो को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से चोरी की 7 मोटर साइकिले और एक देशी तमंचा बरामद किया गया। शातिर चोरों की गिरफ्तारी से बाइक चोरी की कई वारदातों का खुलासा हुआ है। सीओ सिटी सुधाकर पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर शातिर बाइक चोर अरुण कुमार और सूरज कुमार को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी की कुल 7 मोटर साइकिले व अरुण कुमार के पास से एक तमंचा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पूछताछ में गिरफ्तार अरुण कुमार अपनी गलती की माफी मांगते हुये बताया कि हम दोनों लोग आपस में मिलकर योजना बनाकर जनपद गाजीपुर और आस पास के जिला जौनपुर, आजमगढ़ और बिहार में भी जाकर मोटर साइकिल की चोरी करते हैं। इसलिये यह तमंचा भी मैं अपनी सुरक्षा के लिये पुलिस से बच बचाकर लेकर चलता हूं। अरुण ने बताया कि हम दोनों लोगों ने मिल कर कई मोटर साइकिलों की चोरी किया है, उनमें से कुछ मोटर साइकिलो को बेच कर उससे मिले रुपयों को आपस में बराबर बराबर बाँट लिया है। आज भी मैं अपने साथी के साथ चोरी की गई मोटर साइकिल जो छिपा कर रखा हूं उनको बेचने के लिये ग्राहक तय किया था और उस ग्राहक का यहीं पर इन्तजार करा रहा था लेकिन पुलिस ने आकर हम दोनों लोगों को पकड़ लिया। चोरों ने बताया कि हम लोग चोरी की मोटर साइकिलों का नम्बर प्लेट बदल कर सुरक्षित स्थान पर छुपा देते है। इस समय हम दोनो लोग कुल 06 चोरी की मोटर साइकिलों को छुपाकर रखे थे। सूरज कुमार ने बताया कि हम अपने साथी के साथ मिलकर मोटर साइकिलों की चोरी करते हैं और हम दोनों उन्ही मोटर साइकिलो को बेचकर अपना और अपने परिवार का खर्च चलाते हैं। आज हम दोनों लोग चोरी करके जो मोटर साइकिल छिपा कर रखे थे उनको बेचने के लिये ग्राहक तय किये थे और उस ग्राहक का इन्तजार कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने हम दोनों लोगों को पकड़ लिया। शातिर चोरों के निशानदेही पर चक हुसैन खलिसापुर से 06 मोटर साइकिल को कोतवाली पुलिस ने बरामद किया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें