गाजीपुर। नेहरू स्टेडियम में डिफेंस पब्लिक स्कूल लीग का शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद ने इस लीग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण सिंह भी मौजूद रहे। उद्घाटन के दिन कई रोमांचक मैच खेले गए। इनमें महाराज किंग्स बनाम जंगीपुर वॉल्स, एफसीसी नाइट राइडर्स बनाम सुखदेव स्ट्राइकर, टाउन टाइटंस बनाम जंगीपुर वॉल्स, सुखडहरा स्ट्राइकर्स बनाम सी सिटी लंका, महाराज किंग्स बनाम टाउन टाइटंस और एफसीसी नाइट राइडर्स बनाम सी सिटी लंका के बीच मुकाबले हुए। इसके अतिरिक्त, ग्रुप ए फर्स्ट का ग्रुप सी सेकंड से और ग्रुप सी फर्स्ट का ग्रुप ए सेकंड से दो लीग मैच भी खेले गए। मंत्री दानिश आजाद ने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेल के विकास के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। उनका मानना है कि प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं को खेल के क्षेत्र में अवसर मिलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अरुण सिंह ने कार्यक्रम के आयोजक अनस जमाल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अनस जमाल युवा टेनिस क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिससे उन्हें काफी मौके मिल रहे हैं। उन्होंने आयोजक संगठन और टीम को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष कादिर राइनी, व्यापारी नेता काशी क्षेत्र अहमद राजा बाबू, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुड्डू केशरी, हिंद बजाज के प्रोपराइटर रिशु, अकबर जमाल और आशु खान सहित कमेटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






