गाजीपुर। मनोज राय हत्याकांड में आज सुनवाई हुई। मामले में मुख्तार अंसारी गैंग के दो सदस्यों के खिलाफ आरोप तय हुआ। मालूम हो कि इस मामले में मुख्तार अंसारी मुख्य आरोपी थे। साल 2001 में हुए बिहार निवासी मनोज राय की हत्या हुई थी। जिसका मुकदमा साल 2023 में मोहम्दाबाद कोतवाली में पंजीकृत हुआ और उसमें मुख्तार अंसारी समेत कुल आठ लोग आरोपी बनाए गए थे। इस मुकदमें का विचारण गाजीपुर के अपर सत्र न्यायाधीश के यहां लंबित है। आज सुनवाई में मुख्तार गैंग के सहयोगी और हत्याकांड में नामजद दो आरोपी मोहम्मद शाहिद और सुरेन्द्र शर्मा के ऊपर कोर्ट में सुनवाई हुई और विचारण के बाद आरोप तय करते हुए अगली तारीख 21 नवंबर 2024 तय करते हुए साक्ष्य के लिए वादी मुकदमा मृतक मनोज राय के पिता शैलेन्द्र राय को सम्मन जारी करते हुए कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। इस बात की पुष्टि "एडीजीसी क्रिमिनल" नीरज श्रीवास्तव ने की। मीडिया को बताया कि मनोज राय की हत्या मामले में कोर्ट द्वारा दो शेष अभियुक्तों पर भी आरोप तय कर दिया गया है। अगली तिथि पर वादी की गवाही की कार्यवाही होगी।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






