गाजीपुर। थाना खानपुर पुलिस ने उचौरी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में आफताब उर्फ गुड्डू और इसरार शामिल हैं। दोनों सगे भाई हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी जौनपुर बॉर्डर बेलहरी पतरही मार्ग से जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना 21 मार्च की है, जब उचौरी गांव के अनुराग सिंह और अमन चौहान की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आफताब और इसरार फरार चल रहे थे, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
22 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






